पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौ दिनी कार्ययोजना के लिए निगम अफसरों की जिम्मेदारी तय

सौ दिनी कार्ययोजना के लिए निगम अफसरों की जिम्मेदारी तय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. मुख्यमंत्री के निर्देश पर बने राज्य सरकार के विजन डॉक्यूमेंट के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने भी 100 दिनी कार्ययोजना बनाई है। विभाग ने सभी नगरीय निकायों को भी इस पर मार्च अंत तक काम पूरा करने के निर्देश दिए है। निगमायुक्त राकेश सिंह ने इसके लिए अधिकारियों की टीम बना दी है। सभी को अलग-अलग काम सौंपे गए है। इसमें अपर आयुक्त मनोज पुष्प की अध्यक्षता में बनी कमेटी को पार्किंग नीति तैयार करने, लीज नवीनीकरण नीति तैयार करने, निजी कॉलोनाइजर द्वारा कमजोर वर्ग के लिए जमीन चिह्नित करने की वर्तमान स्थिति और अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता व शुल्क निर्धारण की नीति तैयार करने के लिए कहा है। इसी तरह अपर आयुक्त एस.के. कथुरिया की अध्यक्षता में बनी कमेटी को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता मिशन का नगरीय क्षेत्र में विस्तार व शौचालय निर्माण, प्रथम चरण में नर्मदा नदी के किनारे स्थिति नगरों की विस्तृत कार्ययोजना व प्राकृतिक जल स्रोतों को तलाशने की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह सिटी इंजीनियर हंस कुमार जैन को नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक उद्यान, मांगलिक भवन व खेल मैदान की सुविधा व संरक्षण पर ध्यान देने का प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है। अलग-अलग समितियों में सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह, एन.एस. तोमर, अरूण शर्मा, अभय राजनगांवकर सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है।