पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम 175 (खजराना के पीछे बायपास के दोनों ओर लगी) के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए जमीन मालिकों और आईडीए के बीच आपसी करार शुरू हो गया है। स्कीम 174 के बाद 175 के लिए आईडीए ने यह कवायद डेढ़ साल बाद शुरू की है। प्राधिकरण की 500 एकड़ में फैली अब तक की सबसे बड़ी आवासीय स्कीम है।
प्राधिकरण सीईओ दीपक सिंह के मुताबिक स्कीम में ग्राम निपानिया, टिगरिया राव, कनाडिय़ा, बिचौली हप्सी की जमीनें शामिल है। इन्हीं जमीनों के लिए 21 जनवरी से 21 फरवरी तक करार किए जाएंगे। एक अगस्त 13 को आईडीए ने इसका संकल्प पास किया था। इसमें भी स्कीम 174 की तरह 50 प्रतिशत क्षेत्रफल के बराबर के प्लॉट आईडीए किसान व जमीन मालिकों को विकसित करके देगा। हालांकि इस स्कीम में अब तक 174 की तरह किसानों का विरोध सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि अधिकांश जमीनों के यहां पहले ही टीएंडसीपी (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) से नक्शे पास हो चुके है।
यह करना होगा जमीन मालिकों/किसानों को
- 1000 रुपए के दो नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प दो प्रतियों में अनुबंध करने के लिए लाने होंगे।
- यह स्टाम्प जमीन मालिक व प्राधिकारी के संयुक्त नाम से लिए जाएंगे।
- जमीन मालिक को अपने साथ दो फोटो, चालू वर्ष का खसरा, बी-1, पटवारी का हाथ ट्रेस नक्शा व ऋण पुस्तिका साथ लाना होगी।
- जमीन मालिक को प्राधिकरण कार्यालय के कक्ष क्रं. 202 में इसकी पूरी जानकारी मिल सकती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.