पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्भवती महिला ने खुद को आग लगाई

गर्भवती महिला ने खुद को आग लगाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. पारिवारिक विवाद में एक महिला ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे 4.30 बजे एमवायएच में भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
धीरज नगर निवासी रिंग रोड निवासी रुकमणी पति हेमंत खंडेलवाल (26) को बुधवार शाम 4.30 बजे एमवायएच में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसे 8 माह का गर्भ है। बुधवार को पारिवारिक विवाद के बाद उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। रुकमणी को जलाता देख पति और आसपास के लोगों ने आग बुझाई। वे 108 एम्बुलेंस से लेकर उसे अस्पताल में पहुंचे। पति का कहना है था उसने खुद को आग लगी ली थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए है। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं सूचना पर खजराना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के बाद ही स्थिति स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसके इलाज के बाद उसके बयान लिए जाएंगे।