पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिडिय़ाघर से गाडिय़ांं चोरी, प्रबंधन पर बिफरी पुलिस

चिडिय़ाघर से गाडिय़ांं चोरी, प्रबंधन पर बिफरी पुलिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय में पार्किंग की कमी और सुरक्षा के अभाव के चलते दो गाडिय़ां चोरी चली गई। बुधवार शाम चोरों ने दो गाडिय़ा गायब कर दी। इससे पहले भी यहां गाडिय़ां चोरी हो चुकी है। लेकिन मुफ्त और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यह सिलसिला थम नहीं रहा है। एक भी गार्ड यहां पार्किंग की व्यवस्था संभालने के लिए नहीं है। जगह की कमी का यह आलम है कि दर्शकों को केंद्रीय स्कूल और कई बार खान नदी के किनारे सड़क पर गाडिय़ां खड़ी करना पड़ती है। डबल मंजिला पार्किंग का प्रस्ताव काफी पहले बन चुका है लेकिन निगम पिछले एक साल से इसे टाल रहा है। खुद महापौर कृष्णमुरारी मोघे सिर्फ दावे कर रहे हैं। हालांकि पुलिस भी चिडिय़ाघर प्रबंधन के इस रवैये से नाराज है। पुलिस साफ कह चुकी है कि निगम की लापरवाही के कारण गाडिय़ां चोरी हो चुकी है। पुलिस निगम व चिडिय़ाघर प्रबंधन पर गुस्सा उतार रही है। प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव का कहना है कि समस्या का हल करने का प्रयास कर रहे हैं। गाडिय़ां चोरी न हो इसकी भी व्यवस्था की जा रही है।