पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस विचारधारा है तो दिजिए मिसकॉल

कांग्रेस विचारधारा है तो दिजिए मिसकॉल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आप की तर्ज पर हाल ही में हुई एआईसीसी की बैठक के बाद टोल फ्री नंबर जारी किया है। कांग्रेस इस नंबर पर मिस कॉल मांगकर समर्थन जुटाएंगी। कोई भी व्यक्ति इस नंबर (टोल फ्री नंबर-18002082020) पर मिस कॉल देकर कांग्रेसी विचारधारा से जुड़ सकता है। एक बार मिस कॉल के बाद एक धन्यवाद मैसेज आएगा। इसके बाद समय-समय पर उसी नंबर से राष्ट्रीय नेताओं के वक्तव्य व पार्टी की विचारधारा से जुड़े एसएमएस आते रहेंगे। यह जानकारी म.प्र.कांग्रेस सेवादल के संगठन मंत्री सच सलूजा व शहर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष गट्टू यादव ने दी। नेताओं ने बताया कि 23 जनवरी को दोपहर 2 बजे गांधी भवन में इसी टोल फ्री नंबर के समर्थन में स्टीकर जारी किया जाएगा। इसका विमोचन महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रवक्ता शोभा ओझा करेगी। सलूजा के मुताबिक यदि आप इससे आगे जुडऩा नहीं चाहते तो आपकी इंट्री बंद करने का भी एक नंबर आएगा। उस पर मिस्ड कॉल के बाद आप उस टोल फ्री नंबर से अलग भी हो जाएंगे।