पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनवरी में नहीं हो पाएगी कार्यपरिषद की बैठक, आज से एजेंडा होगा तैयार

जनवरी में नहीं हो पाएगी कार्यपरिषद की बैठक, आज से एजेंडा होगा तैयार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद की बैठक इस माह नहीं हो पाएगी। यूनिवर्सिटी ने तय किया है कि अब बैठक फरवरी में ही होगी। इसका एजेंडा तैयार करने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। कायदे से यह बैठक 25 जनवरी के आसपास होना थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। पिछली बैठक 18 दिसंबर को हुई थी, उसमें यूनिवर्सिटी ने नेक की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले तमाम बिंदुओं पर चर्चा करने के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की थी। कायदे से अगली बैठक जनवरी में होना थी लेकिन यूनिवर्सिटी 15 से 17 जनवरी तक हुए नेक के दौरे की तैयारियों में जुटी रही।उसके बाद अब एजेंडा तैयार करने में समय लगेगा। ऐसे में बैठक टाली गई है। सूत्रों के अनुसार बैठक फरवरी के पहले सप्ताह में होगी। कुलपति डॉ. डी.पी. सिंह ने कहा कि बैठक अब फरवरी में ही हो पाएगी। आज से हमने एजेंडा के बिंदुओं पर चर्चा आरंभ कर दी है।