पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात तक चलती रही जोरदार बारिश के कारण कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय में जानवर भीगते रहे। कुछ सुबह बीमार पड़ गए। कुछ की हालत बिगड़ गई। बाद में यह बात सामने आई कि कोई तैयारी नहीं थी। गुरूवार सुबह प्रबंधन ने कर्मचारियों से उन पिंजरों में तिरपाल बंधवाई जहां पानी सीधे पिंजरे में घुसता है।
दरअसल जोरदार बारिश के कारण चिडिय़ाघर के 10 से ज्यादा पिंजरों में पानी जमा हो गया। कई जानवर(हिरण, चीतल, नीलगाय, पक्षी) रातभर भीगते रहे। कुछ जानवरों की हालत खराब हो गई। अचानक हुई बारिश के कारण चिडिय़ाघर प्रबंधन कोई व्यवस्था नहीं कर पाया। हालांकि रात में वैसे भी केवल कुछ गार्ड और इक्का-दुक्का कर्मचारी रहते हैं। प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार जानवरों को परेशानी न हो इसके लिए चद्दर वाली अस्थायी छत लगाकर रखी है। जानवर वहां रहकर बच सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.