पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. बुधवार रात से गई बिजली गुरुवार सुबह तक नहीं लौटी। बारिश को हवा का साथ मिला तो धड़ाधड़ फाल्ट होते चले गए। पूरे शहर में एक हजार से ज्यादा घरों में बिजली बंद हो गई। बिजली कंपनी को मावठा इतनी रफ्तार से गिरने का अंदाज नहीं थी। शिकायतों पर ध्यान देने के लिए विशेष टीमें भी तैयार नहीं थी। लोगों की शिकायतों पर अमल करने के लिए रात भर टीम दौड़ती रही। चंदननगर, धार रोड, हुकमचंद कॉलोनी, अंबिकापुरी, विंध्याचल नगर, राजनगर, धर्मराज कॉलोनी, गंगा कॉलोनी, खिजराबाद, सिकंदर कॉलोनी में बिजली रात से नहीं है। बिजली कंपनी ने शिकायत दूर होने का सही समय भी नहीं दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.