पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामी होटल पूरी करा ली थी बुक, कई लक्जरी गाडिय़ां भी हैं, देखें कार्रवाई की तस्वीरें...

नामी होटल पूरी करा ली थी बुक, कई लक्जरी गाडिय़ां भी हैं, देखें कार्रवाई की तस्वीरें...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर.  डिप्टी लेबर कमिश्नर एलपी पाठक के घर लोकायुक्त पुलिस की छापेमारी में करोड़ों रुपए की संपत्ति होने के सबूत मिले हैं। लोकायुक्त टीम ने गुरुवार सुबह छह बजे पाठक के इंदौर स्थित आवास पर छापा मारा। पाठक के पास 50 एकड़ से ज्यादा जमीन, इंदौर और भोपाल में निजी आवास, लाखों रुपए की एफडी के कागजात मिले हैं। लोकायुक्त के आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी उनके नंदानगर स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे थे। पाठक के यहां छापे की खबर लगते ही श्रमायुक्त कार्यालय में भीहड़कंप मच गया। पाठक लंबे समय से इंदौर में ही पदस्थ हैं। लोकायुक्त को पता चला है कि पाठक ने इंदौर के बाहर अन्य शहरों में भी पैसा निवेश कर रखा है।

लोकायुक्त ने पाठक के घर से बड़ी संख्‍या में दस्तावेज जब्त किए हैं। इनमें बैंक पासबुक और जमीन के कागज हैं। पुलिस को एक लॉकर के बारे में भी जानकारी मिली है। लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि तीन स्थानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं। उन्हें जानकारी मिली थी कि पाठक ने करोड़ों रुपए की बेनामी संम्पति इकट्ठा कर रखी है। इसी आधार पर छापामार कार्रवाई की गई है।

पाठक के पास सिंगरौली में भी 50 एकड़ जमीन है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इंदौर स्थित राऊ की एक टाउनशिप में बंगला, अपोलो सिटी टाउनशिप में एक बंगला निर्माणाधीन है। इसके अलावा कई बड़ी कॉलोनियों में फ्लैट भी इन्होंने बुक करा रखे हैं। पाठक ने शुरुआत में लोकायुक्त पुलिस को कार्रवाई में सहयोग करने से इनकार कर दिया। लोकायुक्त पुलिस की सख्ती के बाद उनके तेवर नरम पड़े।

शादी में किया था पूरा होटल बुक  :  पाठक ने पिछले साल अपने बच्चे की शादी इंदौर के नामी होटल सयाजी से की थी। पाठक ने शादी के लिए पूरा होटल बुक कर लिया था। शादी में शिरकत करने आए मेहमानों को मंहगे उपहार दिए गए थे। पाठक को लक्झरी गाडिय़ों का शौक है। उनके पास अनेक लक्झरी गाडिय़ां हैं। गाड़ी अलग-अलग नाम पर खरीदी गई हैं।

 

आगे की स्लाइड में देखिए कार्रवाई की तस्वीरें...