पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉबी छाबड़ा प्रकरण में इंदौर आई भोपाल पुलिस

बॉबी छाबड़ा प्रकरण में इंदौर आई भोपाल पुलिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. खालसा कॉलेज की महिला कर्मचारी के साथ ज्यादती के मामले में आरोपी भूमाफिया बॉबी छाबड़ा के प्रकरण की जांच में गुरुवार को भोपाल पुलिस का दल इंदौर पहुंचा। सुबह करीब 11.30 बजे पुलिस खालसा कॉलेज पहुंची। यहां पुलिस को 12 से ज्यादा कर्मचारियों के बयान लेने हैं।
टीम में महिला थाना प्रभारी भोपाल रेणु वी मुराब के साथ अन्य अफसर भी आए। दिनभर टीम ने सिविल ड्रेस में कई स्थानों पर सर्चिंग की और दबिश डाली। वे पीडि़ता के घर भी गए। बताया गया है कि उन्होंने बॉबी के भी कुछ ठिकानों पर छानबीन की। इस मामले में इंदौर पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी। भोपाल पुलिस के अफसरों ने आने की पुष्टि की लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं बोले। एएसपी दिलीप सिंह तोमर ने बताया मामले में जांच पूरी होने के बाद निर्णय लिया जाएगा। टीम शाम तक वापस लौट जाएगी।