पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य कॉलेज ने होस्टल वार्डन की पोस्ट खत्म कर दी है। लंबे समय से खाली इस पोस्ट पर राज्य शासन ने नई नियुक्ति के लिए कॉलेज प्रबंधन को पत्र भेजा था लेकिन प्रबंधन ने जवाब में इंकार कर दिया। कॉलेज ने इस मामले में गुरुवार को पत्र लिखा है कि हमारे पास होस्टल का संचालन अब नहीं है। वह आदिम जाति कल्याण विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया है। इसलिए अब वार्डन और मैनेजर की पोस्ट हमें नहीं चाहिए।
गौरतलब है कि मदन मोहन मालवीय होस्टल एक समय कॉलेज के पास हुआ करता था। लेकिन पिछले साल होस्टल के एक छात्र ने वार्डन और मैनेजर पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तभी से होस्टल बंद था।बाद में कॉलेज ने शासन को पत्र लिखकर इसका जिम्मा आदिम जाति कल्याण विभाग को सौंपने की मांग की थी। शासन ने मांग मान ली थी। हाल ही में शासन ने इस पद के लिए पत्र लिखा था, जिसका जवाब कॉलेज ने अब दिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.