पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनर के बाद फ्लाइट से बिहार भेजा हेडकांस्टेबल का शव

ऑनर के बाद फ्लाइट से बिहार भेजा हेडकांस्टेबल का शव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. बीएसएफ में ऑल इंडिया स्तर की वेपन ट्रेनिंग लेने आए बिहार मिलिट्री पुलिस के हेड कांस्टेबल के शव को गुरुवार सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट से बिहार रवाना कर दिया गया। वहां से उसकी पार्थिव देह को ग्राम सवालपुर थाना सोनपुर पहुंचाया जाएगा। इधर शव भेजने के पूर्व बीएसएफ के कैंप मे डीआईजी रवि गांधी के निर्देशन में फूल फोर्स ऑनर के साथ शोक श्रद्धांजलि भी दी गई।
बीएसएफ डीआईजी रवि गांधी ने बताया हेडकांस्टेबल कृष्णाराम पिता द्वारका राम (45), सावलपुर थाना सोनपुर, जिला छपरा (सारान) की कल ट्रेनिंग के दौरान हृदयघात से मौत हो गई थी। वे 21 दिसंबर को बीएसएफ इंदौर में ऑल इंडिया स्तर के वेपन एंड टेक्टिस (डब्लू टी कोर्स) के लिए सिलेक्ट होकर आए थे। कृष्णराम एक जांबाज पुलिसकर्मी थे। लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें बीपी की तकलीफ हो रही थी। वे यहां 11 सप्ताह की महत्वपूर्ण ट्रेनिंग में हिस्सा लेने आए थे जिसमें देश भर के कई स्थानों से पुलिस जवान सिलेक्ट होकर आए हैं। ं हेडकांस्टेबल कृष्णाराम बिहार की सीओ बीएमपी -6 (मुजफ्फरपुर) में पदस्थ थे। बुधवार को 12.15 बजे सभी केडेट्स ट्रेनिंग के दौरान कैंप में हथियार जमा करने आए थे, तभी कृष्णाराम गश खाकर गिर पड़े। उन्हें बीएसएफ कैंप के हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल लेकर आए तो वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एरोड्रम थाना पुलिस को सूचना देकर बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अरिजंय कुमार ने जवान का पीएम जिला अस्पताल में करवाया फिर शव को एम्बाल्मिंग के लिए एमवायएच के एटॉनामी विभाग में भेजा।