पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रातभर में 18.8 मिमी बारिश

रातभर में 18.8 मिमी बारिश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. बीती रात हुई बारिश के बाद गुरुवार को मौसम सुहावना हो गया है।दोपहर के 12 बजने वाले हैं लेकिन अभी तक धूप नहीं निकली है। बुधवार शाम से सुबह तक कुल 18.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बादलों के कारण तापमान में गिरावट नहीं आई है।न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री पर आकर ठहर गया है। बुधवार की तुलना में इसमें एक डिग्री की गिरावट आई।
धुंध के बीच हल्की फुहारें भी भिगो रही है।वहीं सर्द हवा ठिठुरन बढ़ा रही है। दिनभर से लोग धूप के लिए तरस गए। अस्पताल के तलघर, नेहरू स्टेडियम, निचली बस्तियों सहित कई इलाकों में पानी भर गया है।दिनभर लोग उसे निकालने की जद्दोजहद करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अब ठंड बढ़ेगी। एक-दो दिन में बादल छंट जाएंगे। प्रदेश के ऊपर बना चक्रवात आगे बढ़ गया है।