पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. खजराना थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने पत्नी के घर नहीं आने का कारण लिखा। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। गुुरुवार सुबह 11.30 बजे पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। यहां परिजन पहुंचे और पत्नी पर आरोप लगाने लगे। पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति संभाली।
टीआई सीबी सिंह ने बताया 24 वर्षीय राजेश पिता रामचंद्र निवासी श्रीरामबाग कॉलोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा पत्नी को बार-बार बुलाने के लिए घर गया लेकिन वह नहीं आई। इस कारण जान दे रहा हूं। पुलिस ने जांच की तो पता चला राजेश को शराब पीने की आदत थी। इससे तंग आकर पत्नी मायके चली गई थी। एमवाय अस्पताल में दोनों परिजन आमने-सामने होने पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.