पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. दो दिन पूर्व सुदामानगर में नासिक की महिला से हुई लूट की वारदात में बदमाश को 300 किमी दौड़कर पकडऩे वाले 5 युवाओं को एसपी सम्मानित करेगे। बुधवार को अन्नपूर्णा टीआई नागेंद्र सिंह बैस ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुदामानगर डी सेक्टर में नासिक से आई मीना डीडवानी (45) के साथ लूट की घटना हुई थी। वे इंदौर में भतीजी की शादी में शामिल होने आई थी। दोपहर 2.15 बजे बाइक से साथी के साथ आए बदमाश सादिक खान ने महिला का मंगलसूत्र लूट लिया था। शोर मचाने पर बदमाश को मीना डीडवानी के भतीजे सौरभ , रोहित, केतन, जयंत व पड़ोसी स्वप्निल ने 300 मीटर दौड़कर पकड़ा था। बदमाश के तीन साथी भागने में सफल रहे थे। उन्होंने बताया बदमाश सादिक खान ने बताया वह पहली बार ही बदमाशों के साथ आया था। उसने बताया उसके साथ मोहम्मद अली, शकी और कमरन खान थे। सभी भुसावल के रहने वाले हैं। इनके पास से काफी राशि रत्न और चश्मे व उसके तार मिले हैं। पकड़ाए बदमाश ने कबूला कि उसके साथी राशि रत्न व चश्मे बेचने के बहाने शहर में आते थे और रैकी कर महिलाओं से लूट कर लेते थे।
- साहस को मिलेगा सम्मान
टीआई नागेंद्र सिंह बैस ने बताया बदमाश को पकडऩे वाले 5 युवाओं ने काफी साहस दिखाया है। हमने इसकी जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी है। वे उन्हें प्रशस्ति पत्र देगें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.