पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. लूट के लिए बदमाशों ने अब नया तरीका इजाद कर लिया है। बदमाश किसी भी अनजान शक्स को अंजान नाम लेकर रोकते हैं फिर बातों में उलझाकर उससे पहचान बताने के बहाने पर्स छीनकर भाग निकलते हैं। मंगलवार को 2 बदमाशों ने जूनी इंदौर में इसी तरीके से एमटेक के छात्र पलाश पिता प्रकाश ठाकुर को लूटा। पलाश ने पुलिस को बयान दिए कि वह दूध लेने गया था तभी बाइक से आए बदमाशों ने उसे रोका और बोला तू रणवीर हैं ना तुझे ही ढंूढ रहे थे बहुत तेज चलता है। इस पर पलाश ने कहा आप गलत समझ रहे हैं मैं रणवीर नहीं पलाश हूं। तो बदमाश बोले क्या सबूत की तू पलाश है। पलाश ने पर्स निकाला तो बदमाश पर्स झपटकर भाग निकले। इसी तरह राम नगर में जाकर भी बदमाशों ने ऐसे ही एक युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश की। लेकिन झूमाझटकी होने से वह सफल नहीं हुए और गाड़ी छोड़कर भाग गए। अब जूनी इंदौर पुलिस बदमाशों की तलाश में है। बदमाशों को लेकर पुलिस सभी को सतर्क कर रही है कि ये नए-नए तरीके से लोगों को रास्ते में रोककर वारदात करते हैं। इनसे सतर्क रहे टीआई डीएस बघेल ने बताया बदमाशों की तलाश की जा रही है। इन्होंने लूट के लिए नए तरीके को इजाद किया है। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा। कुछ पुराने बदमाशों पर पुलिस को शंका है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.