पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. एमआईजी पुलिस ने गुरुवार को भी स्कूल कॉलेजों के बाहर खड़े रहने वाले आवारा लड़कों के खिलाफ अभियान चलाया। सुबह 11.45 बजे टीआई एमआईजी कमल जैन, थाने के स्टाफ के एसआई एनके श्रीवास, एम सोलंकी व अन्य के साथ तीन गाडिय़ों से रवाना हुए। टीम इस बार पहले प्रेस काम्पलेक्स के सामने स्थित कॉलेज के सामने पहुंची। अभियान की भनक लगते ही वहां खड़े लड़के गाडिय़ां लेकर भागे।
इसके बाद पुलिस नेहरूनगर की गलियों में गई। यहां पिंक फ्लावर स्कूल के बाहर बाइक पर कुछ लड़के खड़े मिले। पुलिस ने उन्हें दौड़कर पकड़ा और वैन में बैठा लिया। यहां पीछे बगीचे के बाहर मजमा लगा हुआ था। बहुत से लड़के सड़क पर ही गाडिय़ां लगाकर खड़े थे। पुलिस ने स्कूल परिसर में खड़े वाहनों की तलाशी लेने के साथ मौके पर ही उनके लाइसेंस व अन्य दस्तावेज जांचना शुरू किए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.