पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली आईजी की तलाश में बुरहानपुर में पुलिस का छापा

नकली आईजी की तलाश में बुरहानपुर में पुलिस का छापा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. ट्रेजर आईलैंड स्थित ऑरमर स्पोर्ट्स शॉप के दुकानदार से आईजी बनकर रैकेट मांगने वाला बुरहानपुर का व्यापारी निकला। पुलिस ने जांच के बाद उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले का खुलासा सबसे पहले भास्कर ने 16 जनवरी को किया था। गुरुवार दोपहर 12 बजे तुकोगंज पुलिस की टीम कार्रवाई के लिए बुरहानपुर पहुंची। टीम ने व्यापारी के घर पर छानबीन की लेेकिन कोई नहीं मिला। उसके अन्य ठिकानों की जांच की जा रही है।
ऑरमर स्पोर्ट्स के मालिक दिनेश शर्मा के साथ यह ठगी की कोशिश हुई थी। दिनेश 15 जनवरी की सुबह दुकान पहुंच रहे थे। रास्ते में उन्हें एक व्यक्ति ने कॉल कर कहा मैं आईजी माहेश्वरी बोल रहा हूं। मैंने आज कल बेडमिंटन खेलना शुरू कर दिया है। मुझे सबसे अच्छी कंपनी के दो रैकेट चाहिए। दिनेश ने दुकान में लड़के को कॉल कर बता दिया कि आईजी के यहां से कोई आएगा। बाद में बातों से दिनेश को शक हुआ उन्होंने उक्त व्यक्ति से कहा मैं खुद रैकेट लेकर आपके बंगले पर आ जाता हूं। यह सुनकर व्यक्ति घबरा गया और बोला मैं बंगले पर नहीं हूं। इस पर दिनेश ने कहा आप जहां हैं मैं वहां आ जाता हूं तो व्यक्ति ने कहा मैं व्यस्त हूं बाद में कॉल करता हूं। असली आईजी ने मामले की जांच करवाई तो पता चला आरोपी बुरहानपुर का कपड़ा व्यापारी दीपक जैन है। पहले उसने कहा भतीजे ने कॉल किया था। बाद में पता चला उसने ही उल्लास जैन नामक लड़के को भेजा था कि दिनेश उसे मुफ्त में रैकेट दे देगा। पुलिस ने दीपक और उल्लास के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।