पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैलाश बोले इंदौर से लोकसभा चुनाव सुमित्रा महाजन ही लड़ेंगी

कैलाश बोले- इंदौर से लोकसभा चुनाव सुमित्रा महाजन ही लड़ेंगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर से आगामी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि इस बार का चुनाव भी सांसद सुमित्रा महाजन ही लड़ेंगी। उनका नाम लगभग फाइनल है। खुद के लोकसभा प्रत्याशी होने के सवाल पर कहा उनकी इच्छा नहीं है लेकिन पार्टी अगर कहीं से चुनाव लड़वाएगी तो वे मैदान पकड़ेंगे। विजयवर्गीय समर्थक खंडवा और मंदसौर से उनकी दावेदारी की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि विजयवर्गीय दोनों सीटों से फिलहाल उम्मीदवारी को लेकर कोई चर्चा नहीं की है। उधर, सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा इंदौर से लोकसभा चुनाव में पार्टी को जो भी उम्मीदवार होगा, वह रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेगा।