पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. खजराना क्षेत्र के धीरज नगर में गर्भवती महिला ने गुस्से में खुद को जला लिया। शत-प्रतिशत जली हालत में पति और अन्य परिजन उसे 108 एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। गुरुवार सुबह 11.45 बजे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार रुक्मिणी (25) पति हेमंत खंडेलवाल को आठ माह का गर्भ है। उसने बयान में बताया उसे खूब गुस्सा आता है। किसी बात गुस्सा हो गई थी। इसलिए खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। हेमंत संयोगितागंज में एक व्यक्ति की कार चलाता है। मार्च 2008 में उनकी शादी हुई थी। महिला के पिता नहीं हैं उसका इकलौता भाई है। वह उज्जैन में रहता है। परिजन ने उसे खबर दे दी है। उसके आने के बाद ही पता चलेगा कि रुक्मणी को किसी प्रकार की परेशानी थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.