पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी के लिए वोट के साथ भाजपा ने मांगे नोट

मोदी के लिए वोट के साथ भाजपा ने मांगे नोट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद सुमित्रा महाजन, आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर ने गुरुवार को शहर के अटल द्वार से पीएम फॉर मोदी अभियान के तहत नोट मांगना शुरू किया। मंत्री विजयवर्गीय के साथ सांसद महाजन ने कहा देश के अगले प्रधानमंत्री मोदी ही होंगे। देश में उन्हें लेकर लोग आशान्वित हैं। आप पार्टी को लेकर दोनों नेताओं ने कहा कि कुछ ही दिनों में पता चल जाएगा कि वह कहां खड़ी है। भाजपा नगर अध्यक्ष शंकर लालवानी ने बताया कार्यकर्ताओं की टोलियां वार्डों में घर-घर दस्तक देकर पत्रकों का वितरण भी करेंगे। शहर के सभी 69 वार्डों में एक साथ यह अभियान चलेगा।