पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. दशहरा मैदान पर चल रही रामकथा में बारिश की वजह से पंडाल गिर गया। कई जगह से मिट्टी भी धंस गई। अब कथा बदली हुई जगह पर होगी। आयोजकों के अनुसार कथा दोपहर 3 बजे से दशहरा मैदान की जगह अन्नपूर्णा माता मंदिर में होगी। बारिश की वजह से खासी परेशानी हुई।
बुधवार रात हुई तेज बारिश की वजह से खासी परेशानियां सामने आई। कथा पंडाल में पानी भर गया, इसके बाद पंडाल का कुछ हिस्सा गिर गया। आयोजक बबलू शर्मा के अनुसार कथा निरस्त न करते हुए हम इसे अन्नपूर्णा माता मंदिर में करेंगे।
राम वनगमन प्रसंग पर होगी कथा: चिन्मयानंद बापू के सान्निध्य में चल रही कथा में गुरुवार को राम वनगमन प्रसंग पर होगी। कथा का समापन शाम 6 बजे महाआरती के साथ होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.