पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. नंदानगर गोल स्कूल परिसर में भागवत कथा की शुरुआत कलशयात्रा के साथ हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सदगुरू गजानन महाराज मंदिर से जयघोष के साथ शुरु हुई यात्रा में आगे बैंड-बाजे थे पीछे भजनों की स्वरलहरियों गूंज रही थी। 500 महिलाएं मंगल कलश लिए शामिल हुई वहीं लोग जयघोष करते शामिल हुए। नंदानगर, परदेशीपुरा होते हुए यात्रा का समापन हुआ। इसके बाद दोपहर में पं. ईश्वरचंद्र व्यास (जूनागढ़) भागवत कथा का महात्म बतलाएंगे। श्री गणेश मंदिर समिति के संयोजक राजेश चौहान ने बताया कथा प्रतिदिन 2 से 5 बजे तक होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.