पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्राह्मण समाज : दो दिनी परिचय सम्मेलन 25 से

ब्राह्मण समाज : दो दिनी परिचय सम्मेलन 25 से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास द्वारा 25 और 26 जनवरी को सर्व ब्राह्मण समाज का अ.भा. युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा। इसके लिए का भव्य आयोजन राजमोहल्ला स्थित खालसा स्टेडियम परिसर पर होगा। अब तक दो हजार से अधिक प्रविष्ठियां प्राप्त हो चुकी हैं।
आयोजन समिति के पं. दिनेश शर्मा, पं. सुरेश शर्मा एवं पं. चंद्रमोहन दुबे ने बताया कि परिचय सम्मेलन में देश-विदेश के 3 हजार से अधिक उच्चशिक्षित एवं अन्य श्रेणी के प्रत्याशी शामिल होंगे। बाहर से आने वाले प्रत्याशियों एवं पालकों के लिए परिचय सम्मेलन स्थल के आसपास आवास की व्यवस्था भी की जा रही है। परिचय सम्मेलन के लिए ऑन लाईन प्रविष्ठियां मंगाने के साथ ही राज्य के प्रमुख शहरों में भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर एक परिचय पुस्तिका Óपरिचय दर्पणÓ का भी प्रकाशन किया जा रहा है जिसमें रंगीन चित्रों सहित प्रत्याशी का संपूर्ण विवरण एवं जन्म कुंडली का भी समावेश किया गया है।