पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम ने जब्त की 12 हजार किलो पॉलिथीन

निगम ने जब्त की 12 हजार किलो पॉलिथीन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. नगर निगम ने गुरुवार को एक बड़ी छापामारी कार्रवाई करते हुए शहर के एक संस्थान से 12 हजार किलो अमानक पॉलीथीन जब्त की है। निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई में देवश्री टॉकीज के पास सार्को ट्रांसपोर्ट के गोडाउन से यह पॉलिथीन जब्त की गई।निगम अफसरों के मुताबिक इसकी लागत करीब 12 लाख रुपए है।दोपहर में कार्रवाई की जानकारी मिलते ही महापौर कृष्णमुरारी मोघे निगम पहुंचे और जब्त की गई पॉलीथीन की जानकारी ली। बाद में चर्चा में बताया कि अमानक स्तर की पॉलिथीन के खिलाफ निगम लंबे समय से अभियान चला रहा है। उसी क्रम में यह कार्रवाई भी हुई है।