पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घुंघरुओं की गेंद से खेलेंगे दृष्टिबाधित क्रिकेट मैच

घुंघरुओं की गेंद से खेलेंगे दृष्टिबाधित क्रिकेट मैच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला में सामाजिक संस्था दिव्य सार्थक दृष्टिबाधित खिलाडिय़ों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। संस्था की अध्यक्ष सोनाली यादव ने बताया कि नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के स्कीम नं. 54 स्थित परिसर में शनिवार, 25 जनवरी 2014 को प्रात10.30 बजे दृष्टिबाधित खिलाडिय़ों का क्रिकेट मैच प्रारंभ होगा। दोपहर 1 बजे शहर के गणमान्यजनों के साथ दृष्टिबाधितों का सद्भावना क्रिकेट मैच भी होगा। दृष्टिबाधित खिलाड़ी भी आम क्रिकेट खिलाडिय़ों की तरह ही क्रिकेट खेलते हैं सिर्फ इस मैच में घुंघरुओं से बनी विशेष गेंद का उपयोग होता है। इस अवसर पर एसोसिएशन परिसर में निर्मित आत्म अनुभूति मंच का लोकार्पण तथा निशक्तजन विशेषांक मैं कौन हूं आत्म अनुभूति का विमोचन भी होगा। इस आयोजन में इंदौर प्रेस क्लब भी सहभागी है।