पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। बीपीएल कार्ड के आवेदन देने गई महिलाओं पर हुए पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में युवक कांग्रेस ने गुरुवार को हरसिद्धि जोन पर प्रदर्शन किया। सुबह हुए इस प्रदर्शन में इंदौर लोकसभा अध्यक्ष अमन बजाज के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी हुई। बाद में ज्ञापन भी सौपा गया। इस बीच पुलिस बल पहुंचा तो कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प भी हुई। बजाज ने कहा कि पुलिस ने अमानवीय व्यवहार करते हुए बर्बरतापूर्वक गरीब महिलाओं पर लाठियां चलाई। इसे कतई उचित नहीं कहा जा सकता। प्रदर्शन के दौरान अभिषेक बोयत, रविकांत व्यास, निलेश पटेल, शैलू सेन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.