पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आप की तर्ज पर हाल ही में हुई एआईसीसी की बैठक के बाद टोल फ्री नंबर जारी किया है। कांग्रेस इस नंबर पर मिस्ड कॉल मांगकर समर्थन जुटाएंगी। इसी नंबर को आम जनता तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा स्टीकर का विमोचन करने वाली थी। वे दिल्ली से नहीं आ पाई तो शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने इसका विमोचन किया। सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री सच सलूजा ने बताया कि इंदौर में ही 10 हजार स्टीकर लगाएं जाएंगे। इसके बाद होर्डिंग से भी इसका प्रचार होगा। कोई भी व्यक्ति इस नंबर (टोल फ्री नंबर-18002082020) पर मिस्ड कॉल देकर कांग्रेसी विचारधारा से जुड़ सकता है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद बागड़ी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू जोशी, अमन बजाज, ओंकार यादव भी उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.