पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. शुक्रवार से आरंभ हो रही देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की एमकॉम, एमए और एमएससी पहले सेमेस्टर की परीक्षा में नकल रोकने के लिए नया उडऩदस्ता नहीं बनेगा।परीक्षा से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया कि पुरानी परीक्षाओं में काम कर रहे उडऩदस्ते ही इन परीक्षाओं में भी नकल रोकेंगे।
दरअसल यूनिवर्सिटी हर बार नई परीक्षा में नए उडऩदस्ते बनाती है। लेकिन इस बार उसने तय किया है कि नए उडऩदस्ते नहीं बनेंगे। खास बात यह है कि यूनिवर्सिटी ने इस बार साफ कर दिया है कि वह नए उडऩदस्ते इसलिए नहीं बना रहे हैं क्योंकि पुरानी टीम अच्छा काम कर ही है। हालांकि यह परीक्षा बेहद छोटी है इसलिए भी यूनिवर्सिटी ने नए उडऩदस्ते नहीं बना रही।
एमबीए परीक्षा आगे बढ़ी, बीबीए-बीसीए की जल्द
इधर, यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग ने तय किया है कि बीबीए और बीसीए पहले सेमेस्टर की परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह में होगी। जबकि एमबीए पहले सेमेस्टर की परीक्षा फरवरी में होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. के.एन. चतुर्वेदी के अनुसार एमबीए की परीक्षा किसी तकनीकी कारण से आगे बढ़ाई गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.