पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. गुरुवार को प्रदेश के सिवनी जिले में चिकित्सकीय लापरवाही के एक मामले में पुलिस ने एक डॉक्टर और टेक्नीशियन पर सीधे एफआईआर दर्जकर गिरफ्तार किया। इसके बाद प्रदेश के डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विरोध मुखर कर दिया है। मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ और कर्मचारी संगठन शाम को इसके विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे है।
संघ के प्रांतीय सचिव डॉ.माधव हसानी ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में विरोध किया जा रहा है। यह सीधे-सीधे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। किसी भी डॉक्टर पर बिना तकनीकी अभिमत लिए एफआईआर कैसे दर्ज की जा सकती है। एमसीआई के भी ऐसे मामलों में स्पष्ट निर्देश है कि पहले पूरे मामले की जांच होना चाहिए। इसके बाद यदि कोई दोषी पाया जाता है तब उस पर एफआईआर की जा सकती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.