पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 से 14 फरवरी तक होंगे युवा उत्सव, जबलपुर जाएगी टीम

12 से 14 फरवरी तक होंगे युवा उत्सव, जबलपुर जाएगी टीम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. राज्य स्तरीय युवा उत्सव का दूसरा चरण 12 से 14 फरवरी तक होगा। गुरुवार शाम को इससे संबंधित पत्र यूनिवर्सिटी को मिल गया। अब यूनिवर्सिटी 55 सदस्यीय टीम लेकर वहां जाने की तैयारी शुक्रवार से ही आरंभ कर देगी। विभिन्न विधाओं में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए यूनिवर्सिटी तीन दिन तक सभी प्रतिभागियों को प्रैक्टिस भी करवाएगी। खास बात यह है कि पिछले माह हुए पहले चरण में यूनिवर्सिटी के चार छात्रों ने पहला स्थान पाकर जीत का परचम लहराया था। युवा उत्सव के प्रभारी और छात्र कल्याण संकाय के डीन डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि 55 सदस्य जाएंगे। यह युवा उत्सव जबलपुर की रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में होगा। हमें पत्र मिल गया है। इसमें तारीखों के साथ ही पूरे प्रोग्राम का ब्योरा है। डॉ. दीक्षित के अनुसार इस बार भी हम परचम लहराएंगे। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी भी की जाएगी। हमने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। अब चयनित छात्रों से संपर्क कर उन्हें तैयारी के लिए बुलाएंगे।