पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. भारत सरकार के कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा नगर निगम इंदौर को गोल्ड नेशनल अवॉर्ड 2013-14 दिया जा रहा है। यह 30-31 जनवरी को कोच्ची (केरल) में होने वाली 17वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ ई-गवर्नेंस में दिया जाएगा। कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए महापौर कृष्णमुरारी मोघे, नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त संजय कुमार शुक्ल, निगमायुक्त राकेश सिंह, जनकार्य समिति प्रभारी जवाहर मंगवानी, डिप्टी डायरेक्टर सी.यू. राय और सॉफ्टटेक के सीईओ विजय गुप्ता शामिल होंगे। राज्य शासन से पांचों के नाम का पत्र गुरुवार को निगम पहुंचा। मेयर ने इसकी पुष्टि की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.