पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. चिडिय़ाघर में आए नन्हें तेंदुए ने सबका मन मोह लिया है। देवास के जंगल से पकड़कर लाए गए तेंदुए ने सुबह दूध पिया। ठंड से बचाने के लिए उसकी टेबल पर कपड़े बिछाए गए हैं। उसे कंबल भी ओढ़ाई गई है। तेंदुआ फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है। लेकिन वह मायूस है। मां को ढूंढ रहा है। इधर, वन विभाग की टीम देवास के जंगलों में एक बार फिर उसकी मां मादा तेंदुआ को ढूंढेंगी। उम्मीद है कि वह मिल जाएगी।
गुरुवार शाम तेंदुए को डेढ़ माह के बच्चे को वन विभाग की टीम चिडिय़ाघर में लेकर पहुंची थी। यह बच्चा जंगल से भटककर बकरी के झूंड के साथ गांव आ गया था। गांव वालों के अनुसार इसके साथ एक और नन्हा बच्चा था लेकिन संभवत: वह मां के साथ वापस जंगल तरफ चला गया। चिडिय़ाघर के प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार नन्हें तेंदुए का खासा ध्यान रखा जा रहा है। उसे दूध पिलाया गया है। ठंड ज्यादा है इसलिए उसे इससे बचाने के लिए भी जुटे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.