पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमबीए की परीक्षा मार्च में, बीबीए बीसीए फरवरी में!

एमबीए की परीक्षा मार्च में, बीबीए-बीसीए फरवरी में!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. एमबीए पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च में होंगी। पहले दिसंबर में होना थी लेकिन नैक के दौरे के चलते आगे बढ़ाया था। इधर, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की बीबीए व बीसीए पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं फरवरी के प्रथम सप्ताह में शुरू होंगी लेकिन इसकी तारीख तय करने और टाइम-टेबल घोषित करने के लिए यूनिवर्सिटी में परीक्षा विभाग की बैठक चल रही है। ये परीक्षाएं भी नवंबर में हो जाना थीं लेकिन तब विधानसभा चुनाव थे। हालांकि परीक्षा विभाग ने कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं का शेड्यूल पटरी पर ला दिया। एमकॉम, एमए और एमएससी पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू हो रहीं।

जल्द करेंगे टाइम-टेबल घोषित : बैठक शुरू होने से पहले परीक्षा नियंत्रक के.एन. चतुर्वेदी ने कहा कि बीबीए-बीसीए परीक्षा का टाइम-टेबल जल्द घोषित करेंगे। बाकी परीक्षाओं को लेकर भी तैयारी कर रहे हैं। बैठक में तय करेंगे कि फरवरी में किन तारीखों में बीबीए-बीसीए की परीक्षाएं होना है। परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र और नकल रोकने के लिए उडऩदस्ते भी जल्द बनाए जाएंगे।