पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस के समारोह से पहले हुई रिहर्सल

गणतंत्र दिवस के समारोह से पहले हुई रिहर्सल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. बारिश के चलते इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में नहीं होगा। आयोजन अब महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी परेड मैदान पर किया जाएगा। 26 जनवरी को होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यअतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे। कार्यक्रम सुबह नौ बजे से होगा। समारोह से पहले रिहर्सल शुक्रवार सुबह नौ बजे से शुरू हुई।इसे देखने के लिए सभी एसडीएम व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। शासकीय विभागों की भी झांकियां निकलेंगी। परेड में जिला पुलिस, एसएएफ, होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी, सीमा सुरक्षा बल, स्काउट व गाइड्स, फायर बिग्रेड व वन आदि दलों द्वारा परेड की जाएगी। परेड करने वाले दल में से श्रेष्ठ को पुरस्कृत किया जाएगा। उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को लाने व ले जाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।