पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. प्रदेश के विधानसभा चुनाव में श्रेष्ठ काम करने के लिए जिले का चार चुनाव अधिकारियों को प्रदेश में प्रथम पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई है। अधिकारियों को यह पुरस्कार 26 जनवरी को भोपाल में होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में दिए जाएंगे। पुरस्कार राज्यपाल रामनरेश यादव द्वारा दिए जाएंगे। शासन से मिली जानकारी के अनुसार पुरस्कार के लिए सीईओ जिला पंचायत आशीष सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शरद श्रोत्रिय, नोडल अधिकारी स्वीप प्लान आरके पाण्डे व निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिवल्लभ महेश्वरी को चुना गया है। इन सभी को अपने-अपने काम की श्रेणी में निर्वाचन आयोग द्वारा प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.