पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएससी का पॉवर सुधरा तो बारिश से गड़बड़ाया नेटवर्क

एमएससी का पॉवर सुधरा तो बारिश से गड़बड़ाया नेटवर्क

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. भारत संचार निगम लिमिटेड(बीएसएनएल) के खराब नेटवर्क से उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार दूसरे दिन भी जारी है। गुरुवार शाम बीएसएनएल के एमएससी(मैन स्विचिंग सेंटर) में अचानक आई पॉवर की कमी के कारण तीन घंटे तक थ्री जी मोबाइल ठप रहे थे। वहीं देर रात हुई बारिश के कारण सुबह फिर नेटवर्क की दिक्कत आ गई। कई क्षेत्रों में ब्रांड बैंड कनेक्शन में तकनीकी समस्या आ गई। इतना ही नहीं मोबाइल में भी दिक्कतें आई।
बीएसएनएल ने नेटवर्क सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। इसके बावजूद कोई न कोई तकनीकी खराबी आ जाती है। यही हाल तमाम प्राइवेट मोबाइल कंपनियों का भी है। फिलहाल अचानक दो दिन लगातार हुई बारिश के कारण नेटवर्क पूरी तरह गड़बड़ा गया है। खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। महाप्रबंधक जीसी पाण्डेय का कहना है कि एमएससी की खराबी रात 8 बजे ही सुधार ली गई थी। बाकी कोई समस्या नहीं है। छोटी-मोटी दिक्कतें अलग-अलग कारणों से आती है। फिलहाल हमारा नेटवर्क बेहद अच्छा है। यही कारण है कि उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।