पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. आरएनटी मार्ग स्थित एक होटल में कोल्ड्रिंग्स न देने की बात पर कार से आए चार युवकों ने होटल में तोडफ़ोड़ कर दी। उन्होंने होटल के रिसेप्शनिस्ट और बेल बॉय को पीट दिया। युवकों की हरकत होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई तो उन्होंने कैमरे को भी तोड़ दिया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के प्रिंट्स निकालकर बदमाशों की तलाश कर रही है।
घटना आरएनटी मार्ग की होटल रायल रेसीडेंसी में हुई थी। होटल के डायरेक्टर जुबेर आमदानी ने बताया रात करीब 1 बजे होटल में रिसेप्शनिस्ट अनिल द्विेदी और बेल बॉय सुदान सिंह होटल में थे। तभी कार से चार युवक होटल आए और रिसेप्शन पर आकर कोल्ड्रिंग्स मांगी द्विेदी ने युवकों से कहा कि 11 बजे काउंटर बंद हो जाता है कोल्डड्रिंग्स नहीं मिलेगी। इस पर युवकों ने बदसलूकी की और गाली-गलौज करने लगे। बाद में उसके दो और साथी अंदर आ गए और दोनों को पीट दिया। जुबेर ने बताया घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है लेकिन युवकों ने कैमरे को भी तोड़ दिया था। रात होने से मारपीट करने वालों के चेहरे स्पष्ट नहीं आ सके। हम फुटेज पुलिस को देने वाले हैं। उन्होंने बताया लिखित शिकायत हमने रात में ही छोटी ग्वालटोली पुलिस को की लेकिन पुलिस ने 2 दिन बाद एफआईआर दर्ज की।
इधर शुक्रवार को छोटी ग्वाल टोली टीआई आर एन शर्मा ने बताया स्वास्थ्य खराब होने से वे दो दिन नहीं थे। एफआईआर में देरी क्यों हुई इसे दिखवाता हूं। उन्होंने बताया की शुक्रवार सुबह 11.30 बजे होटल के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकलवाने एक टीम को भेजा है। फुटेज प्राप्त कर बदमाशों की तलाश करेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.