पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनरजिस्टर्ड एजेंसी के गार्डों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान

अनरजिस्टर्ड एजेंसी के गार्डों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. अनरजिस्टर्ड सिक्योरिटी एजेंसी और उसके गार्डों के खिलाफ पश्चिम क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें एटीएम बूथों पर पहुंची और सुरक्षा गार्ड के आईडी कार्ड व एजेंसी की जानकारी जुटाई।
एसपी अनिल सिंह कुशवाह ने बताया शहर में अपराधों को लेकर बाहरी लोगों दखल को लेकर पुलिस अलर्ट है। हमने इलाके के सभी एटीएम गार्ड की जांच करवाई है। जो भी सिक्योरिटी गार्ड अनरजिस्टर्ड सिक्योरिटी एजेंसी के हैं उन सभी की जानकारी जुटा कर संबंधित एजेंसी के संचालक के खिलाफ प्राइवेट सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 2012 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पश्चिम क्षेत्र के करीब 1 दर्जन से एटीएम व बिल्डिंग के सुरक्षा गार्डों की चेकिंग करवाई गई। इन सभी का रिकार्ड भी तैयार किया जा रहा है। एसपी ने बताया कई वारदातों में अपराध में सुरक्षा गार्डों की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। उसी को दृष्टिगत रखते हुए ये चेकिंग अभियान चलाया गया है। एसपी ने बताया हमारी टीमें ये भी चेक कर रही हैं कि गार्ड मूल रूप से कहां का निवासी है, कोई आपराधिक रिकार्ड तो नहीं है, उम्र क्या है, रजिस्टर्ड सिक्योरिटी एजेंसी का है या नहीं। सभी बिंदुओं पर उनकी डिटेल जुटाई जा रही है।