पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल (पीआरटीएस) में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी द्वारा यहीं पदस्थ प्रशासन प्रभारी अधीक्षक रेडियो पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए थे। मामले की जांच के दौरान अधिकांश आरोप सही पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट सीएसपी ने आईजी विपिन माहेश्वरी को सौंपी है जो आज इसे देखने के बाद डीजीपी को भेजेंगे।
उल्लेखनीय है कि पीआरटीएस की महिला पुलिसकर्मी ने अधीक्षक रेडियो शिवकुमार गुप्ता पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, डीजीपी और एडीजी रेडियो से भी की गई थी। शिकायत के आधार पर डीजीपी और एडीजी ने आईजी विपिन माहेश्वरी को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। आईजी ने मामले की जांच सीएसपी सिमाला प्रसाद को सौंपी थी। सीएसपी ने जांच पूरी करते हुए इसकी रिपोर्ट आईजी को सौंप दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत के अधिकांश बिंदू सही पाए गए हैं। आईजी विपिन माहेश्वरी आज इस रिपोर्ट को देखेंगे और इसे कार्रवाई के लिए डीजीपी को भेजेंगे। सूत्रों के अनुसार मामले में आरोपी निरीक्षक गुप्ता पर विभागीय कार्रवाई या पुलिस रिपोर्ट भी हो सकती है।
शिकायत में ये हैं रेडियो अधीक्षक गुप्ता पर ये हैं आरोप -
- अकेले में बुलाकर या मौका पाकर अमर्यादित बातें और हरकत करने की कोशिश करते हैं।
- पास आकर साथ में घूमने के लिए दबाव बनाते हैं।
- सुबह की परेड में शाटर््स पहनकर महिला प्रशिक्षुओं के बीच आ जाते हैं और परेड लेते हैं।
- परेड के समय अपने साथ बाहरी लोगों को भी लाते हैं। विरोध करने पर परेशान करते हैं।
- बेवजह परेशान करने के लिए बार-बार स्पष्टीकरण मांगते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.