पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौराहे पर कट्टा लेकर घूम रहा था, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

चौराहे पर कट्टा लेकर घूम रहा था, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. मरीमाता चौराहा पर एक बदमाश कट्टा लेकर घूम रहा था, उसे देख हर कोई खौफ में था। तभी कुछ जागरुक लोगों ने बाणगंगा पुलिस को बदमाश की सूचना दी तो टीआई योगेश सिंह तोमर ने एक टीम भेजकर बदमाश को कट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला है।
टीआई योगेश सिंह तोमर ने बताया
बाणगंगा पुलिस ने एक जिलाबदर बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश जिलाबदर होने के बाद भी घर में मौज कर रहा था। टीआई योगेश सिंह तोमर ने बताया बदमाश पंकज पिता बाब साहेब टुडे (20) निवासी मरीमाता है। इसके कब्जे से पुलिस 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला है। ये वारदात की नीयत से चौराहे पर घूम रहा था। इसे एएसआई कुशवाह, कांस्टेबल शेलेंद्र और महेंद्र ने घेराबंदी कर पकड़ा है। आरोपी पर आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।