पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. इंदौर के अनूपनगर के एक व्यापारी के साथ 81 लाख की ठगी करने वाले युक्रेन के पांच विदेशी व्यापारियों के खिलाफ इंटरपोल दिल्ली ने रेड नोटिस जारी किया है। इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने फिर से मामले की फाइल खोल दी है। एसपी ने इस मामले में शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे जांच अधिकारी को तलब किया।
रामचंद्र सरानू पिता सुभाषचंद्र बोस निवासी सनशाइन अपार्टमेंट अनूपनगर ने धोखाधड़ी की शिकायत एमआईजी पुलिस को की थी। इस पर 19 दिसंबर 2012 को यूक्रेन के ओलेनिख ग्रुप की शिपिंग एजेंट नताली सोराकिना, लाइबिलिटी कंपनी म्रिया-के के मालिक आंद्रेई ग्लूखोव व प्रतिनिधि कैली हुडकोफ, कॉस्मोलेडो कंपनी के मालिक स्लेविक मेलनुहा और ब्रोकर नताली कॉस्मोलेडो कंपनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। व्यवसायी ने कराची से 81 लाख का माल इम्पोर्ट कर आरोपियों को एक्सपोर्ट किया था। आरोपी माल लेकर गायब हो गए। मामले की शिकायत केंद्रीय गृहमंत्री को भी की गई थी। इसके आधार पर कार्रवाई की गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.