पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. खजराना क्षेत्र में एक युवती से गैंगरेप की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार शाम की है। युवती घटना की रात मां के साथ थाने शिकायत करने पहुंची थी। पुलिस मामले को अच्छी तरह से नहीं समझ पाई और मामूली धारा में केस दर्ज कर युवती को घर भेज दिया। जब गुरुवार को पड़ोसियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एक बार फिर युवती मां के साथ शुक्रवार दोपहर खजराना थाने पहुंची। इस बार पुलिस ने युवती की बातों को गंभीरता से सुना तो वे हैरान रह गए। पुलिस अधिकारी ने तत्काल बयान दर्ज करवाते हुए युवती को मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया।
खजराना पुलिस के मुताबिक युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले चार बदमाश और उनके चाचा के लड़के ने उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की। युवती नहीं मानी तो उसके कपड़े फाड़े और ब्लेड मारकर लहूलुहान कर दिया। युवती बड़ी मुश्किल से उनके चंगुल से छूटकर भागी और थाने पहुंची है। टीआई ने बताया मेडिकल रिपोर्ट के बाद धारा बढ़ाई जाएगी।
आगे की स्लाइड पर पढि़ए युवती की दास्तां....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.