पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. डीआरएम वेंकटरामन शुक्रवार को इंदौर आई। उन्होंने रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों से बात की। सदस्यों नेक हा इंदौर से पटना स्पेशल ट्रेन को रेलवे वाया कानपुर होकर क्यों नहीं चलाता है। डीआरएम ने कहा-उत्तर रेलवे की ओर से प्रॉब्लम रहती है। सदस्यों ने कहा कहा ट्रेन इलाहाबाद होकर चलती है तो वह भी तो उत्तर रेलवे से होकर ही जाती है। ट्रेन को वाया कानपुर होकर चलाने की कोशिश करें, यात्रियों को ज्यादा फायदा होगा।
स्टेशन का निरीक्षण किया: डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं को देखा। उन्होंने यार्ड, कोचिंग डिपो रनिंग रूम का निरीक्षण किया। रेलवे कर्मचारियों से बातचीत की। इंदौर में बन रहे दोनों प्लेटफॉर्म का काम भी देखा। निरीक्षण में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) प्रदीप अहीरकर, एसीएम अजय ठाकुर, पीआरओ प्रदीप शर्मा सहित अन्य रेलवे अधिकारी उनके साथ थे।
डबल डेकर ट्रेन का किराया फिलहाल नहीं होगा कम : इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली डबल डेकर ट्रेन का किराया फिलहाल कम नहीं होगा। किराए को लेकर लगातार मांग उठ रही है लेकिन इस संबंध में अब तक कोई आदेश रेलवे के पास नहीं आए है। यह बात डीआरएम ललिता वेंकटरामन ने कही। उन्होंने कहा मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद ही किराया कम होगा। उधर, ट्रेन में यात्रियों की कमी की बात उन्होंने स्वीकारी।
डीआरएम ने कहा- फतेहाबाद से रतलाम के बीच गेज कन्वर्जन का काम पूरा हो गया है। जल्द ही इसका सेफ्टी इंस्पेक्शन होगा। साफ-सफाई के सवाल पर उन्होंने कहा प्लेटफॉर्म-4 में सफाई को लेकर कुछ परेशानी है जिसे दूर किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में कमी के सवाल पर उन्होंने कहा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.