पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. अखंड कीर्तन महोत्सव में शनिवार शाम 6 बजे से कीर्तन रैणसबाई होगा। यह कीर्तन 26 जनवरी को सुबह 6 बजे तक लगातार चलेगा। कीर्तन के लिए कीर्तन के लिए भाई हरकिशन सिंह (अमृतसर), भाई मं जीतसिंह (यूके), भाई बलदेवसिंह, रमनदीपकौर, मं जीतसिंह (दिल्ली) सहित 18 प्रमुख कीर्तनकार आएं है। कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत शामिल होगी।
उधर, अखंड कीर्तन महोत्सव के तहत शुक्रवार को गुरुद्वारा इमली साहिब से प्रभातफेरी निकली। इसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। प्रभातफेरी में नांदेड़ से आई सोने की पालक भी शामिल हुई। प्रभातफेरी आड़ा बाजार, पंढरीनाथ, हरसिद्धि, पागनीसपागा, पलसीकर होते हुए प्रतापनगर गुरुद्वारा पहुंची। इसके बाद गुरुद्वारे में दीवान सजा। शाम का दीवान उज्जैन में सजाया जाएगा। कीर्तन के मुख्य संयोजक रतिंदर सिंह ने बताया शनिवार सुबह गुरुद्वारा इमली साहिब में होंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.