पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. सरकारी स्कूल के शिक्षक परीक्षा तक दो महीने छुट्टी नहीं ले सकेंगे। जिला शिक्षाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। मार्च में परीक्षाएं है, ऐसे में शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। जरूरी कार्य से यदि किसी शिक्षक को अवकाश चाहिए तो पहले उन्हें प्राथमिक-माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों को संकुल प्राचार्य और हाईस्कूल-हायरसेकंडरी के शिक्षकों को जिला शिक्षाधिकारी से छुट्टी स्वीकृत कराना होगी। जिला शिक्षाधिकारी संजय गोयल ने कहा चुनाव और अन्य कारणों से वैसे ही पढ़ाई काफी प्रभावित हो गई है। ऐसे में शिक्षकों से कहा गया कि वे पढ़ाई करवाएं और कोर्स पूरा करवाएं। बच्चों का रिजल्ट सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास करें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.