पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभागायुक्त की फटकार के बाद दौड़ा निगम अमला, नंदलालपुरा में कार्रवाई

संभागायुक्त की फटकार के बाद दौड़ा निगम अमला, नंदलालपुरा में कार्रवाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. शहर के बीचोबीच नंदलालपुरा सब्जी मंडी की सड़क पर लगने वाली दुकानों को न हटाए से नाराज संभागायुक्त संजय दुबे ने निगम अफसरों को शुक्रवार जमकर फटकार लगाई। असर यह हुआ कि दोपहर में ही मार्केट विभाग का अमला कार्रवाई करने के लिए बाजार में पहुंच गया। निगम में ताबड़तोड़ संदेश चला कि जल्द से जल्द मार्केट विभाग का रिमूवल अमला नंदलालपुरा पहुंचे। गौरतलब श्री दुबे ने सात दिन में निगम से इस मार्केट को अंदर बने ज्योतिबा फुले मार्केट में भेजने के निर्देश दिए थे। हालांकि मार्केट विभाग ने एक दिन फौरी कार्रवाई कर सिर्फ ठेले वालों को हटाया था। पूरा बाजार सड़क पर ही था।