पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोम्मटगिरी में होगी कमल किशोर नागर की कथा

गोम्मटगिरी में होगी कमल किशोर नागर की कथा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. गोम्मटगिरी में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक पं. कमलकिशोर नागर के सान्निध्य में भागवत कथा होगी। लंबे समय बाद नागरजी की कथा इंदौर में होगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। विनोद सोलंकी ने बताया कथा के लिए भव्य पंडाल बनाया जा रहा है जिसमें दो लाख लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कथा के दौरान 30 जनवरी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनेगा।

कथा में मनेगा राम राज्याभिषेक का प्रसंग : बारिश की वजह से दशहरा मैदान की जगह अन्नपूर्णा मंदिर में हुई रामकथा का समापन आज राम राज्याभिषेक प्रसंग के साथ होगा। फूलों की वर्षा कर उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव शाम 5.30 बजे से शुरू होगा। समापन पर 108 दीपों से महाआरती होगी। कथा पं. चिन्मयानंद बापू के सान्निध्य में चल रही है। उधर, नंदानगर गोलस्कूल में चल रही भागवत कथा शुरू हुई। इसमें पं. ईश्वरचंद्र व्यास ने कहा भागवत में सभी संशयों का निदान है।