पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमिश्नर साढ़े 10 बजे पहुंचे निगम तो खाली मिले विभाग

कमिश्नर साढ़े 10 बजे पहुंचे निगम तो खाली मिले विभाग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


इंदौर. नगर निगम में सिस्टम लाख सुधारने के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। कई बार निगमायुक्त के निर्देश के बाद भी अधिकारी ही नहीं कर्मचारी भी समय पर नहीं आते। शुक्रवार सुबह निगमायुक्त राकेश सिंह खुद 10.30 पर निगम पहुंच गए। बाद में उन्होंने सभी विभागों का निरीक्षण कर देखा तो कई कक्ष सुने थे तो कहीं ताले भी नहीं खुले थे। बाद में उन्होंने उपायुक्त स्थापना रवींद्र जैन को बुलवाकर हाजिरी रजिस्टर विभागवार बुलवाए। अनुपस्थित कर्मचारियों की गैरहाजिरी भी लगवाई। सिंह के मुताबिक बड़ी संख्या में कर्मचारी समय पर नहीं आए थे। सभी का वेतन काटने के निर्देश दिए है। स्थापना शाखा के मुताबिक 200 से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी समय पर नहीं आए थे। सभी का एक दिन वेतन काटा गया है।


जोन पर भी यहीं स्थिति, नियंत्रणकर्ता अफसरों को भी सक्रिय रहने के निर्देश : निगम से निकलकर आयुक्त जोन-जोन घूमे। इस दौरान वहां भी यहीं स्थिति मिली। बाद में निगमायुक्त ने सभी जोन के नियंत्रणकर्ता अफसरों को बुलाकर बैठक ली। साथ ही निर्देश दिए कि जोन पर आकस्मिक निरीक्षण करे और गायब रहने वाले कर्मचारियों की तत्काल गैरहाजिरी लगाए। साथ ही वेतन काटने के निर्देश भी दिए। आयुक्त ने पुष्टि करते हुए बताया कि निगम के साथ जोन कार्यालयों पर भी कर्मचारी समय पर नहीं आए थे। सभी का वेतन काटने के लिए कहा है।