पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड कॉलेजों की एडमिशन प्रक्रिया 2 फरवरी से होगी शुरू

बीएड कॉलेजों की एडमिशन प्रक्रिया 2 फरवरी से होगी शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. बीएड कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 2 फरवरी से आरंभ हो जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसकी घोषणा कर दी है। शुक्रवार शाम यह निर्णय लिया गया कि 2 फरवरी से कॉलेजों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद काउंसलिंग होगी।
इंदौर के 44 बीएड कॉलेजों की 4500 सीटों के लिए यह एडमिशन प्रक्रिया होगी। खास बात यह है कि उच्च शिक्षा विभाग ने इस बार समय पर सारी कवायद शुरू कर दी है। बताते हैं कि कॉलेजों को वेरिफिकेशन के लिए तीन अलग-अलग कॉलेजों में जाना होगा। इसके लिए शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, होलकर साइंस कॉलेज और ओल्ड जीडीसी को अधिकृत किया गया है।
दरअसल बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए पिछला सत्र (2013) जीरो ईयर घोषित किया जा चुका था। इसलिए अब इस सत्र में समय पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि यह प्रक्रिया बेहद तेजी से पूरी की जाएगी ताकि एक मार्च तक कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो सके।